dharma sangrah
Thu, 10 Sep 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Egypt

मिस्र में बम हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत, नौ घायल

Egypt
यूसरा अल-शरकावी (काहिरा)। मिस्र के अशांत उत्तरी सिनाई क्षेत्र में एक बख्तरबंद वाहन पर किए गए एक लक्षित बम हमले में 2 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल उस इलाके में और बमों की छानबीन कर रहे हैं। समाचार रिपोर्टों में कहा गया है कि इस हमले में 12 लोग घायल हुए हैं, लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।
 
गृह मंत्रालय ने कहा है कि इस्लामिया शहर में एक गोलीबारी में पुलिस ने 14 आतंकवादियों को मार गिराया था जिसके कुछ ही घंटों बाद यह विस्फोट हुआ है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
शर्मनाक! महिला से 5 रिश्तेदारों ने किया गैंगरेप