1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Earthquake shock in northern japan

उत्तरी जापान में भूकंप का झटका, लोगों में दहशत

Earthquake in northern Japan
टोक्यो। जापान के उत्तरी होक्काइडो द्वीप में भूकंप का झटका महसूस किया गया। इस घटना में किसी के भी हताहत होने या किसी प्रकार की क्षति की खबर नहीं है। इस क्षेत्र में पिछले महीने भी विनाशकारी भूकंप आया था।


जापान की मौसम एजेंसी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह आए भूकंप की तीव्रता 5.3 थी और इसका केंद्र अत्सुमा के निकट दक्षिणी होक्काइडो में था। इस घटना में किसी के भी हताहत होने या किसी प्रकार की क्षति की खबर नहीं है। हालांकि अत्सुमा के निवासियों समेत अन्य प्रभावित जगहों के लोगों में दहशत है।

अत्सुमा में एक महीने पहले 6.7 की तीव्रता वाला भूकंप का झटका आया था। इससे भूस्खलन हुआ था। इन घटनाओं में 40 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। एनएचके टेलीविजन चैनल के फुटेज में आपातकालीन भूकंप की घंटी बजने पर अत्सुमा टाउन हॉल के कर्मचारियों को खड़ा होकर टेलीविजन मॉनिटर को देखते हुए पाया गया। (भाषा)
अगला लेख
राफेल सौदे की जांच के लिए प्रशांत भूषण, अरुण शौरी सीबीआई निदेशक से मिले