1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Earthquake of magnitude 7.2 strikes in Haiti
Written By
पुनः संशोधित: रविवार, 15 अगस्त 2021 (07:03 IST)

भूकंप से हिला कैरेबियाई देश हैती, 227 लोगों की मौत, सैकड़ों लोग घायल या लापता

पोर्ट-ऑ-प्रिंस। कैरिबियाई देश हैती में आए भीषण भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 227 हो गई है। नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने शनिवार को यह जानकारी दी है।

एजेंसी ने आज यहां ट्‍विटर पर जारी बयान में कहा कि भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 227 तक पहुंच गई है, जिनमें से 158 दक्षिण के हैं। सैकड़ों लोग घायल या लापता हैं।

पेशेवर बचाव दल और स्थानीय लोगों ने कई लोगों को मलबे से बाहर निकालने में मदद की है। अस्पतालों में लगातार घायल लोग पहुंच रहे है। हैती में शनिवार को 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। इससे पहले नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने भूकंप में मारे गए लोगों की संख्या 29 बताई थी।
ये भी पढ़ें
Live : 75वां स्वतंत्रता दिवस आज, PM मोदी ने लालकिले की प्राचीर पर 8वीं बार फहराया तिरंगा, देश के नाम संबोधन