Sun, 12 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. earthquake in Indonesia

भूकंप से थर्राया इंडोनेशिया, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

earthquake in Indonesia
जकार्ता। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के असेह प्रांत में बुधवार को आए शक्तिशाली भूकंप के कारण 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए। भूकंप के कारण मरने वालों का आंकड़ा और भी ज्यादा हो सकता है। 
 
पीडी जाया जिले में तड़के जब 6.5 तीव्रता का भूकंप आया तब मुस्लिम बहुल इलाके में कुछ लोग सुबह की नमाज की तैयारी कर रहे थे।
 
छोटे से शहर मुरूडु में भूकंप के कारण मस्जिदें और दुकानें ढह गईं। भूकंप से घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए। सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
 
स्थानीय आपदा एजेंसी के प्रमुख पुतेह मनफ ने बताया कि जिले के अकेले अस्पताल में बड़ी संख्या में घायलों को लाया गया। एक अधिकारी ने बताया, 'जो आंकड़े हमें अभी तक प्राप्त हुए हैं उनके मुताबिक 92 लोगों की मौत हुई है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।' (भाषा)