1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Donald Trump's statement about Kim Jong Un

ट्रंप बोले, किम के स्वास्थ्य से जुड़ी खबरें सही नहीं

Donald Trump
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन खबरों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन बीमार हैं। ट्रंप ने इस खबर को चलाने के लिए सीएनएन की आलोचना की। ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि मुझे लगता है कि खबर गलत है, इस मामले में मुझे बस यही कहना है।
उन्होंने कहा कि मुझे पता चला कि उन्होंने पुराने दस्तावेजों का इस्तेमाल किया है। ट्रंप ने इस पर बोलने से इंकार कर दिया कि किम की सेहत के बारे में क्या उन्हें सीधे उत्तर कोरिया से कोई जानकारी मिली है? इसके बजाय उन्होंने केबल न्यूज नेटवर्क सीएनएन पर हमला बोला जिसके साथ ट्रंप के कटु संबंध रहे हैं।
 
ट्रंप ने कोरोना वायरस महामारी पर कहा कि मुझे लगता है कि सीएनएन द्वारा की गई यह एक फर्जी खबर है। सीएनएन ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से सोमवार को कहा था कि खुफिया जानकारी के मुताबिक सर्जरी के बाद किम की हालत गंभीर है और अमेरिका इस पर नजर रख रहा है। (भाषा)
अगला लेख
आप Corona से लड़िए, हम भूख से लड़ते हैं...