1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Donald Trump on Nobel prize

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप को अब तक नहीं मिला नोबेल पुरस्कार, इस तरह छलका दर्द

Donald Trump
संयुक्त राष्ट्र। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अब तक नोबेल पुरस्कार नहीं मिला है। उन्हें इस बात का अफसोस भी है। उन्होंने पुरस्कार के चयन पर भी सवाल उठाए।
 
संयुक्त राष्ट्र में सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक पुरानी टीस फिर उभर आई और उन्होंने कहा कि यह अन्याय है कि उन्हें कभी नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला।
 
उन्होंने शिकायत भरे लहजे में कहा कि मुझे कई चीजों के लिए नोबेल पुरस्कार मिलता अगर वे इसे निष्पक्ष तरीके से देते लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
 
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में उनके पूर्ववर्ती बराक ओबामा को साल 2009 में दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार दिए जाने पर हैरानी जताई। ओबामा को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
उन्होंने कहा कि उन्होंने ओबामा के राष्ट्रपति बनने के तुरंत बाद उन्हें पुरस्कार दे दिया और उन्हें पता तक नहीं था कि उन्हें यह क्यों मिला। आप जानते हैं? मैं बस इस बात पर उनसे सहमत हूं।
 
अगला लेख
मलीहा लोधी के ट्वीट से पाकिस्तान की फजीहत, ब्रिटिश प्रधानमंत्री को लिखा 'विदेश मंत्री'