dharma sangrah
Thu, 19 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Donald Trump on London Mayor

लंदन के मेयर को प्रतिबंध से छूट देंगे ट्रंप

Donald Trump
वाशिंगटन। अमेरिका में मुसलमानों के प्रवेश पर अस्थाई रोक का प्रस्ताव करने वाले रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि लंदन के नवनिर्वाचित मेयर सादिक खान को इस प्रकार के प्रतिबंध से छूट होगी।
 
न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार ट्रंप ने कहा है कि इस प्रकार के अपवाद हर जगह होते हैं और मुसलमानों के अमेरिका में प्रवेश पर अस्थाई रोक का उनका प्रस्ताव लंदन के मेयर पर लागू नहीं होगा।
 
ट्रंप ने कहा कि उन्हें खान के लंदन का मेयर चुने जाने से प्रसन्नता है। उन्होंने कहा कि अगर खान मेयर के रूप में अपना काम अच्छी तरह करते हैं तो यह सुखद होगा।
 
ट्रम्प ने पिछले वर्ष पेरिस तथा कैलीफोर्निया पर इस्लामी आतंकवादियों के हमले को देखते हुए अमेरिका में मुसलमानों के प्रवेश पर अस्थाई रोक का प्रस्ताव किया था। उनके इस प्रस्ताव की न केवल अमेरिका बल्कि अन्य स्थानों पर आलोचना हुई थी। (वार्ता)