Hanuman Chalisa
Tue, 17 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Donald Trump

शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर के बिना निकले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Donald Trump
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर समारोह से आदेश पर बिना हस्ताक्षर किए ही निकल गए जिसके बाद उपराष्ट्रपति माइक पेंस उनके पीछे गए और उन आदेशों पर दस्तखत कराया।
 
हस्ताक्षर समारोह के दौरान शुक्रवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों ने ट्रंप से उनके पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्लिन के बारे में सवाल पूछा, जिन्होंने अभयदान दिए जाने के बदले अमेरिकी चुनावों में कथित तौर पर रूसी दखल के बारे में बयान दर्ज कराने की पेशकश की है।
 
मीडिया से खट्टे-मीठे रिश्ते रखने वाले 70 वर्षीय ट्रंप ने इस सवाल को नजरअंदाज किया और एक-दूसरे कमरे की तरफ बढ़ गए। इसके बाद उपराष्ट्रपति पेंस उन लिफाफों को लेकर उनके पीछे गए जिनमें 2 कार्यकारी आदेश थे। सीएनएन के मुताबिक ट्रंप ने बाद में इन दोनों आदेशों पर बंद कमरे में दस्तखत किए। (भाषा)