ramcharitmanas
✕

जापान में भूकंप से तबाही, 13 की मौत, 48 हजार घरों की बिजली कटी, कई लापता

Updated: बुधवार, 29 जुलाई 2026 (09:52 IST)
जापान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में मंगलवार, 28 जुलाई को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रॉयटर्स के मुताबिक, भूकंप के तेज झटकों के बाद तटीय इलाकों के लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन फिर बाद में अलर्ट वापस ले लिया गया। जापान में आए इस भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। इस भूकंप की वजह से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई लोग अभी भी लापता हैं।

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने आज बुधवार सुबह बताया कि दक्षिण-पश्चिमी जापान के कुछ हिस्सों में आए जबरदस्त भूकंप के बाद 13 लोगों की मौत हो गई है और लापता लोगों के लिए बचाव कार्य जारी है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, मंगलवार को जापान के क्यूशू क्षेत्र के कुमामोटो प्रान्त में 7.1 की प्रारंभिक तीव्रता वाला भूकंप आया। यह एक बेहद शक्तिशाली झटका था जिसने पूरे दक्षिणी जापान को हिलाकर रख दिया।

भूकंप के एपीसेंटर के पास कई इमारतें गिरी हुई दिखाई दीं। उकी शहर के फायर डिपार्टमेंट ने ब्रॉडकास्टर को बताया कि शहर में कई जगहों पर आग लगने की वजह से उन्हें बहुत सारी इमरजेंसी कॉल मिलीं। NHK के मुताबिक, यात्सुशिरो में क्यूशू एक्सप्रेसवे पर बने हाईवे ओवरपास को काफी नुकसान पहुंचा और उसी शहर में एक पुल का पैदल चलने वाला हिस्सा गिर गया। भूकंप के तुरंत बाद, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। JMA के मुताबिक, समुद्र में 1 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख