बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. dead woman speaking at funeral
Written By
Last Updated : मंगलवार, 23 अगस्त 2022 (22:35 IST)

AI का कमाल, अंतिम संस्कार में बोलने लगी मृत महिला!

AI का कमाल, अंतिम संस्कार में बोलने लगी मृत महिला! - dead woman speaking at funeral
कल्पना कीजिए कि आप किसी मृत व्यक्ति के अंतिम संस्कार में गए हो और आपको उसे बात करने का मौका मिल जाए तो। यह नामुमकिन लग सकता है लेकिन यह असंभव सा काम भी टेक्नोलॉजी की मदद से संभव हो पाया। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद ली गई।
 
उक्त घटना इंग्लैंड की बताई गई है। होलोकास्ट कैंपेनर मरीना स्मिथ एमबीई ने अपने ही अंतिम संस्कार में स्पीच दी। इतना ही नहीं उन्होंने वहां मौजूद लोगों के सवालों के जवाब भी दिए। उनका जन्म 16 नवंबर 1934 को कोलकाता, भारत में हुआ था। उनकी मृत्यु जून 2022 में हुई। लेकिन होलोग्राम की मदद से उनके वीडियो को दिखाया गया जिससे देखने वाले लोगों को लग रहा था कि वो जिंदा है।
 
एआई पॉवर्ड होलोग्राफिक वीडियो टूल की मदद से उन्होंने वहां मौजूद लोगों से बातचीत भी की। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन से जुड़े कई सीक्रेट्स भी बताए। मिसेज स्मिथ राष्ट्रीय प्रलय केंद्र और संग्रहालय की को-फाउंडर थी। वे सबसे पहले इस टेक्नोलॉजी को एडॉप्ट करके अपने ही अंतिम संस्कार में मौजूद रहने वाली महिला भी बनीं।
ये भी पढ़ें
मालदीव में स्कूटी पर जा रहे मंत्री पर हमला, भागकर बचाई जान