1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. clothes will keep us cool
Written By
Last Modified: लॉस एंजिल्स , शुक्रवार, 2 सितम्बर 2016 (16:02 IST)

लोगों को ठंडा रखेंगे यह कपड़े...

clothes
लॉस एंजिल्स। स्टैनफोर्ड के वैज्ञानिकों ने प्लास्टिक से बने किफायती रेशों का विकास किया है जिसे बुनकर पहनने वाले कपड़े बनाए जाएं तो वे हमारे शरीर को अधिक ठंडक प्रदान करेंगे और अभी हम जो कपड़े पहनते हैं, उसकी तुलना में ये ज्यादा आरामदेह होंगे।
 
अनुसंधानकर्ताओं का मानना है कि इस तरह के फैब्रिक वैसे कपड़ों के निर्माण में सहायक सिद्ध होंगे, जो जलवायु में ऊष्णता बढ़ने पर भी हमारे शरीर को ठंडा रखेंगे।
 
अमेरिका के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर ई कुई ने कहा कि लोग जहां रहते हैं या जहां काम करते हैं, उन परिसरों को ठंडा रखने के बजाय हम लोगों को ठंडा रखें तो इससे ऊर्जा की बचत होगी। 
 
नए तरह का यह रेशा कम से कम दो तरीकों से शरीर की गर्मी को उत्सर्जित करेगा और सूती कपड़ों की तुलना में इससे पहनने वाला करीब 4 डिग्री फारेनहाइट ठंडा महसूस करेगा। इस अध्ययन का प्रकाशन 'साइंस जर्नल' में हुआ है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
लिवाली के दम पर सेंसेक्स ने की वापसी