1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Church stampede in Nigeria, 31 dead
Written By
पुनः संशोधित: रविवार, 29 मई 2022 (00:04 IST)

नाइजीरिया में चर्च में भगदड़, 31 लोगों की मौत, कई घायल

दक्षिणपूर्वी नाइजीरियाई शहर पोर्ट हारकोर्ट में शनिवार को एक चर्च कार्यक्रम में भगदड़ मचने से कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए।

खबरों के अनुसार, यह हादसा शनिवार तड़के हुआ जब चर्च में भोजन ग्रहण करने पहुंचे सैकड़ों लोगों ने एक गेट तोड़ दिया, जिससे भगदड़ मच गई। हादसे में 31 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घटना के बाद 7 घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह दुखद घटना एक स्थानीय पोलो क्लब में हुई, जहां पास के किंग्स असेंबली चर्च ने उपहार दान अभियान का आयोजन किया था। लेकिन उपहार का सामान बांटने की प्रक्रिया के दौरान भीड़भाड़ के कारण भगदड़ मच गई।
File photo
ये भी पढ़ें
खिड़की में दरार आने पर मुंबई वापस लौटा SpiceJet का विमान