dharma sangrah
✕

चीनी वस्तुओं के आयात पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाएगा अमेरिका

Updated: बुधवार, 11 जुलाई 2018 (09:26 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक युद्ध में कमी आने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं और अमेरिका ने मंगलवार को साफ शब्दों में कह दिया है कि चीन से होने वाले अतिरिक्त 200 अरब डॉलर कीमत के आयातित सामान पर वह 10 प्रतिशत शुल्क लगाएगा।


अमेरिकी प्रशासन ने आयात होने वाली चीनी वस्तुओं की एक व्यापक सूची तैयार की है जिन पर शुल्क लगाए जाने का प्रस्ताव है और इसमें सैकड़ों खाने-पीने की वस्तुओं के अलावा, तंबाकू, कोयला, रासायनिक पदार्थ, टायर, कुत्ते और बिल्लियों के खाने-पीने के सामान, उपभोक्‍ता इलेक्ट्रानिक वस्तुएं एवं टेलीविजन सामग्री शामिल है।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटजियर ने प्रस्तावित शुल्क की घोषणा करते हुए कहा, पिछले काफी समय से ट्रंप प्रशासन ने चीन से बार-बार आग्रह किया था कि वह व्यापार के क्षेत्र में गलत नीतियां नहीं अपनाए और अपने बाजार को खोल दे तथा साफ-सुथरी बाजार प्रतिस्पर्धा में हिस्सा ले, लेकिन हमारी जायज चिंताओं पर ध्यान देने के बजाए चीन ने बदले की भावना से काम किया है और हमारे उत्पादों के खिलाफ शत्रुता का रवैया अपना लिया है और हमारा मानना है कि इस तरह की नीति का कोई न्यायोचित कारण भी नहीं है।

पिछले सप्ताह अमेरिका ने 34 अरब डॉलर के चीनी आयातों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाया था और चीन ने इसके तुरंत बाद अपने यहां आयात होने वाले अमेरिकी सामानों पर इतना ही शुल्क लगा दिया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कह दिया है कि वह आखिरकार 500 अरब डॉलर कीमत से अधिक चीनी आयातों पर शुल्क लगा सकते हैं।
लेकिन कुछ अमेरिकी व्यापारिक समूहों और वरिष्ठ सांसदों ने अमेरिका की कल की घोषणा की जोरदार निंदा की है और सीनेट की वित्त मामलों की समिति के अध्यक्ष तथा रिपब्लिकन ओरिन हैच ने कहा कि यह जल्दबाजीभरा कदम है और संतुलित नजरिया नहीं अपनाया गया है। (वार्ता) 

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

एक सेकंड की देरी और चली जाती बेजुबान की जान, बाइक सवार ने ऐसे रोका ट्रैफ‍िक बचाई जान, हुई वाह वाही

अगला लेख