1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Buradi case England America police

बुराड़ी कांड : इंग्लैंड और अमेरिका की पुलिस सुलझाना चाहती है रहस्यमय गुत्थी

Buradi case
नई दिल्ली। बुराड़ी में 11 लोगों की मौत देशभर में सनसनी फैला दी। अभी तक इसकी मौत रहस्य सुलझ नहीं पाया है। अब इस मौत के बारे में अमेरिका, इंग्लैंड और अन्य देशों के कुछ पुलिस अफसरों ने जानने की इच्छा जाहिर की है। इस बात का दावा दिल्ली पुलिस कर रही है। इन देशों की पुलिस ने दिल्ली पुलिस के कुछ अफसरों से संपर्क करके इस रहस्यमय गुत्थी के बारे में जानना चाहा है। 
 
और बड़ी उलझन : इस केस को सुलझाने के लिए क्राइम ब्रांच के 150 से अधिक पुलिसकर्मी लगे हुए हैं। अभी तक की जांच में यह भी बात सामने आ रही है कि जिन रजिस्टरों को ललित द्वारा लिखे जाने की बात कही जा रही थी, असल में वह रजिस्टर उन्होंने नहीं लिखे थे। 
 
माना जा रहा है कि जब ललित पर उनके पिता की कथित आत्मा आती होगी तो वह आत्मा के द्वारा दिए गए आदेशों को खुद नहीं लिखते होंगे बल्कि परिवार के अन्य सदस्य लिखते थे। इनमें एक प्रियंका का नाम तो सामने आ ही रहा है। दूसरे भुवनेश की एक बेटी द्वारा भी कुछ रजिस्टर लिखने की बात मानी जा रही है। 
 
इसके अलावा 9 मोबाइल फोन और एक आईपैड से ऐसा कुछ नहीं मिला है। इसमें बाहरी शख्स का हाथ होने का शक हो। किसी भी मोबाइल में कोई बाबा या तांत्रिक की फोटो नहीं मिली है और ना ही कॉल डिटेल में ऐसा कुछ मिला है, जिससे यह माना जाए कि किसी बाबा या तांत्रिक ने इन्हें मार दिया होगा। 
अगला लेख
मेक्सिको के मोंटेरे में नाइट बार में हमला, 15 लोगों की मौत