सम्बंधित जानकारी
- FIFA WC 2018 : पेनल्टी शूट आउट में क्रोएशिया ने रूस को 4-3 से हराया, 20 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा
- FIFA WC 2018 : इंग्लैंड, स्वीडन को हराकर 28 साल बाद सेमीफाइनल में
- FIFA WC 2018 : नेमार और ब्राजील के लिए एक और विश्व कप का निराशाजनक अंत
- FIFA WC 2018 : ब्राजील के कोच ने माना, उनकी टीम ने जीत का जज्बा नहीं दिखाया
- FIFA WC 2018: इंग्लैंड के इस मैच को देखने के लिए लोगों ने अपनी शादी की तारीखें बदलीं
FIFA WC 2018 : राकृतिक को क्रोएशिया के 1998 के प्रदर्शन को पीछे छोड़ने की उम्मीद
सोची। क्रोएशिया के 1998 विश्व कप के बाद इस बार फुटबॉल विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ खिलाड़ी इवान राकृतिक को उम्मीद है कि टीम इस बार पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़ देगी।
क्रोएशिया ने शनिवार को विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में अतिरिक्त समय में मुकाबला 2-2 से छूटने के बाद राकृतिक के निर्णायक स्पॉट किक के सहारे मेजबान रूस को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया।
बार्सिलोना के मिडफील्डर राकितिक ने कहा, ‘‘हमने काफी मेहनत की और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपनी तरफ से जी जान लगा दी। मुझे लगता है कि क्रोएशिया जैसे देश के लिए यह शानदार है और हम आगे बढ़ते रहना चाहते हैं।’’
उन्होंने कहा कि हम इस जीत का लुत्फ उठाना चाहते हैं और 1998 में जो हुआ, उसे लेकर खुद पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहते। उन्होंने जो किया वह शानदार था लेकिन हम अपना खुद का इतिहास लिखना चाहते हैं और हम अपने खेल का लुत्फ उठाना चाहते हैं जो काफी सकारात्मक है।
क्रोएशिया बुधवार को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा और उसका लक्ष्य अपने 20 साल पहले के प्रदर्शन को पीछे छोड़ना होगा। क्रोएशिया 1998 के विश्व कप में मेजबान फ्रांस से अंतिम चार में हार गया था। इसके बाद फ्रांस ने पहली बार विश्व कप जीता था। (भाषा)
