सम्बंधित जानकारी
- चीन ने सीमा पर की सैनिकों के नेतृत्व के लिए नए कमांडर की नियुक्ति
- लद्दाख़ में चीन का हस्तक्षेप और मोदी की नीति
- भारत-चीन सीमा विवाद के बीच पीएम मोदी की रक्षा प्रमुखों के साथ बैठक के मायने
- कोरोना महामारी के बीच चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने सेना से कहा, युद्ध के लिए रहें तैयार
- शी जिनपिंग से अभी बात नहीं करना चाहते हैं ट्रंप, जानिए क्यों
Jinping | चीन की अमेरिका को चेतावनी, कहा- नया हांगकांग सुरक्षा कानून चीन का आंतरिक मामला
बीजिंग/हांगकांग। चीन ने मंगलवार को अमेरिका को नए हांगकांग सुरक्षा कानून को लेकर उस पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ चेतावनी दी और कहा कि बीजिंग अपने 'आवश्यक जवाबी उपायों' के साथ पूरी तरह तैयार है। वैश्विक आक्रोश और हांगकांग में नाराजगी के बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को उस विवादित सुरक्षा कानून पर हस्ताक्षर कर दिए, जो कि हांगकांग के संबंध में बीजिंग को नई शक्तियां प्रदान करता है। इस कानून के तहत चीनी सुरक्षा बलों की हांगकांग में मौजूदगी सुनिश्चित हो सकेगी।
मंगलवार को चीनी संसद की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) की 162 सदस्यीय स्थायी समिति ने सर्वसम्मति से हांगकांग के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को मंजूरी दे दी। इसे मंजूरी दिए जाने के तुरंत बाद जिनपिंग ने इस कानून पर हस्ताक्षर किए जिसके साथ ही कानून लागू करने योग्य हो गया।
एक बयान में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि बीजिंग के अपने नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लेकर आगे बढ़ने के मद्देनजर वॉशिंगटन, अमेरिका में निर्मित रक्षा उपकरणों को हांगकांग के लिए निर्यात करना बंद कर देगा और इसी तरह के प्रतिबंध रक्षा प्रौद्योगिकी को लेकर भी उठाएगा।
इस पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि हांगकांग का राष्ट्रीय सुरक्षा कानून चीन का आंतरिक मामला है और किसी बाहरी देश को इसमें हस्तक्षेप को कोई अधिकार नहीं है। (भाषा)
