• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. China to launch manned space mission Shenzhou 11 on Monday
Written By
Last Modified: बीजिंग , रविवार, 16 अक्टूबर 2016 (10:54 IST)

चीन करेगा मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण

चीन करेगा मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण - China to launch manned space mission Shenzhou 11 on Monday
बीजिंग। चीन ने 2022 तक अंतरिक्ष में मनुष्यों के रहने योग्य केंद्र (स्पेस स्टेशन) का निर्माण करने की अपनी महत्वाकांक्षी योजना के तहत 2 अंतरिक्ष यात्रियों के साथ सोमवार को शेनजू 11 अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण करेगा।
 
चीन की सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने अंतरिक्ष कार्यक्रम के अधिकारी वु पिंग के हवाले से बताया कि अंतरिक्ष में जाने वाले दोनों वैज्ञानिक पूरी तरह स्वस्थ और अच्छी हालत में हैं, प्रक्षेपण से पहले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
 
यह अंतरिक्ष यान स्थानीय समय के अनुसार सुबह 7.30 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे) तिआंगोंग-2 अंतरिक्ष प्रयोगशाला के लिए उड़ान भरेगा, जहां अंतरिक्ष वैज्ञानिक लगभग 1 महीने तक रहकर अंतरिक्ष में रहने और ईंधन भरने के लिए जरूरी प्रक्रियाओं और प्रणालियों का परीक्षण करेंगे। साथ ही वैज्ञानिक प्रयोगों को भी अंजाम देंगे। चीन ने पिछले माह अपनी दूसरी प्रयोगात्मक अंतरिक्ष प्रयोगशाला तिआंगोंग-2 का प्रक्षेपण किया था।
 
गौरतलब है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने देश को एक अंतरिक्ष शक्ति के रूप में स्थापित करने का आह्वान किया है। इसी के मद्देनजर चीन ने अपने नागरिक उद्देश्यों के लिए उपग्रह निरोधी मिसाइल प्रणाली का भी परीक्षण किया है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
यमन में अमेरिकी युद्धपोत पर फिर हमला