1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. China's economic growth rate

चीन की आर्थिक वृद्धि दर 2017 में 6.9 प्रतिशत रही

China's economic growth rate
बीजिंग। 2017 में चीन की आर्थिक वृद्धि दर 6.9 प्रतिशत रही। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2010 के बाद पहली बार वृद्धि दर में इस तरह की तेजी आई है।


एएफपी के एक सर्वे में विश्लेषकों ने वृद्धि दर 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। सरकार ने इसके लिए लगभग 6.5 प्रतिशत का लक्ष्य तय किया था। देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर में यह स्वागतयोग्य तेजी मानी जा रही है।

2016 में वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत रही थी, जो कि 25 साल में सबसे कम थी। चीन ने यह वृद्धि दर ऐसे समय में दर्ज की है जबकि वह प्रदूषण के खिलाफ युद्धस्तर पर कदम उठा रहा है। इसके तहत उसने इन सर्दियों में कुछ स्मेलटर व मिलों के लिए औद्योगिक उत्पादन को घटा दिया है। (भाषा)
अगला लेख
'पद्मावत' को लेकर विरोध, मुजफ्फरपुर में फाड़े पोस्टर