1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. China launches vehicle to collect samples from moon

चीन ने चांद पर भेजा अंतरिक्ष यान, 40 साल में चांग ए-5 करेगा यह काम

China
बीजिंग/वेनचांग। चीन ने चांद की सतह से नमूने एकत्र करने के लिए मंगलवार को अपना पहला मानवरहित यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। यह यान 40 साल बाद चांद से नमूने लेकर धरती पर लौट आएगा।
 
‘सीजीटीएन’ की खबर के अनुसार चीन ने दक्षिणी प्रांत हैनान स्थित वेनचांग अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण स्थल से यान ‘चांग ए-5’ को चांद पर भेजने के लिए सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। यह यान ‘लांग मार्च-5 रॉकेट’ के जरिए स्थानीय समायानुसार सुबह साढ़े चार बजे प्रक्षेपित किया गया।
 
चांग ए-5 अंतरिक्ष यान को रॉकेट पृथ्वी-चंद्रमा स्थानांतरण कक्षा में जाएगा। यह चांद की सतह से नमूने एकत्र करेगा और पृथ्वी पर लौटकर आएगा।
 
‘चांग ए-5’ चीन के एयरोस्पेस इतिहास में सबसे जटिल और चुनौतीपूर्ण मिशनों में से एक है, साथ ही 40 से अधिक वर्षों में चांद से नमूने एकत्र करने संबंधी दुनिया का पहला अभियान है।
 
अगर यह मिशन सफल रहा तो चीन चांद से सैंपल वापस लाने वाला तीसरा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका और सोवियत संघ यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
अगला लेख
ट्रंप झुके व अधिकारियों से कहा, आगामी प्रशासन को सत्ता हस्तांतरित करने की तैयारी शुरू करें