1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. China attacks laser on US Navy aircraft
Written By भाषा
Last Updated : शनिवार, 7 मार्च 2020 (11:44 IST)

क्या चीन ने अमेरिकी नौसेना के विमान पर किया लेजर हमला, जानिए सच

China
बीजिंग। चीन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी नौसेना के निगरानी विमान पर उसके नौसैन्य जहाज द्वारा पिछले महीने लेजर हमले की खबर सच नहीं है। पिछले महीने आई खबर में आरोप लगाया गया है कि चीनी सेना ने अमेरिका तथा अन्य देशों के सैन्य विमानों और सैनिकों को नुकसान पहुंचाने के लिए लेजर का इस्तेमाल किया।
 
बहरहाल, सेना के प्रवक्ता रेन ग्वाकियांग के हवाले से शुक्रवार को बताया गया कि मंत्रालय ने खबर का खंडन किया है और कहा कि चीन के जहाजों का बेड़ा 17 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में नियमित अभ्यास कर रहा था, जब यह घटना कथित तौर पर हुई।
 
रेन ने आरोप लगाया कि अमेरिका के पी-8ए पोसडोन ने चीन की लगातार चेतावनियों के बावजूद कम ऊंचाई पर टोह लेते हुए काफी समय तक चक्कर लगाए। उन्होंने कहा कि अमेरिका का इरादा ठीक नहीं था और उसके विमान ने दोनों पक्षों के जहाजों, विमान और दोनों पक्षों के चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा को खतरे में डाला। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
कोरोना वायरस पर पीएम मोदी बोलें, अफवाहों से बचें, डॉक्टर की सलाह लें