1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Children Brainwashed For Suicide Attacks in pakistan

मासूमों को बना रहे जिहादी, टीचर कहती है मानव बम बन होगा शहीद...

पाकिस्तान में मासूमों को स्कूल में टीचर सिखा रही हैं मानव बम बनना...

मानव बम
पाकिस्तान की भारत के प्रति क्या भावना है यह किसी से छुपी नहीं हैं। हाल ही में इंटरनेट पर वायरल हुए एक वीडियो में पाकिस्तान का घिनौना और खौफनाक चेहरा सामने आया है। पाक अधिकृत कश्मीर में फिल्माए गए इस वीडियो में मदरसे में तालीम के लिए आए एक मासूम स्कूली बच्चे से एक महिला पत्रकार की बातचीत दर्ज है। 
यह बच्चा न सिर्फ अपने आप को मुजाहिद कहता है बल्कि शहीद होने की बातें करता दिखाई दे रहा है। महिला पत्रकार बच्चे को इस बात के लिए मनाने की कोशिश कर रही है कि वह बच्चा पहले उसकी पढ़ाई-लिखाई पूरी करे और वोट के सहारे अपनी बात कहें लेकिन इस बच्चे का इस कदर ब्रेनवॉश किया गया है कि वह सिर्फ शहीद होने की रट लगाए है। यह बच्चा जिहादी कश्मीर के लिए जान दे देना चाहता है।



लेकिन सिहरा देने वाली बात यह है कि इस वीडियो के बैकग्राउंड में उसकी टीचर उसे उकसाती हुई सुनाई पड़ रही है कि, “तुम बम कहां बांधोगे?” और वह भारत से कैसे लड़ेगा। 
 
इस वीडियो से साबित होता है कि पाकिस्तान में कुछ लोगों का स्तर कितना नीचे गिर गया है। जो मासूम अपना भला-बुरा नहीं समझ सकते उनके दिमाग में जिहाद का प्रकार जहर भरा जा रहा है।   अगले पन्ने पर देखें  वीडियो