1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. child sitting in the fridge for 20 hours

फ्रिज में 20 घंटे बैठा रहा बच्‍चा, तूफान से बचाई अपनी जान

fridge
फिलीपींस में आए भारी तूफान के बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 11 साल का एक बच्चा अपनी जान बचाने के लिए फ्रिज के अंदर जाकर बैठ गया और भूस्खलन से बच गया।

खबरों के अनुसार, फिलीपींस में शुक्रवार को आए भारी तूफान के दौरान एक 11 साल का बच्‍चा अपने परिवार के साथ घर पर था। उसी बीच मिट्टी के भूस्खलन से उनके घर में पानी भर गया। उसी समय वह बच्चा अपनी जान बचाने के लिए फ्रिज के अंदर जाकर बैठ गया।

हैरानी की बात ये रही कि राहत और बचाव दल को ये बच्चा करीब 20 घंटे के बाद ज़िंदा मिला। लेकिन इस दौरान उसका पैर टूट गया था। बाद में उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके टूटे पैर का ऑपरेशन किया गया। 
अगला लेख
क्या बिहार में बदलेंगे सियासी समीकरण? राबड़ी की इफ्तार पार्टी में पहुंचकर नीतीश ने बढ़ाई हलचल