1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Central employees will get good news once again

केंद्रीय कर्मचारियों की फिर बढ़ेगी सैलरी, डीए में होगी 3% की बढ़ोतरी

central employees
नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर खुशखबरी मिल सकती है। सरकार ने अभी हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 3% की बढ़ोतरी की है। इसके बाद कर्मचारियों का डीए 31% से बढ़कर कुल 34% हो गया है। अब मोदी सरकार अपने कर्मचारियों को फिर एक तोहफा देने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक डीए बढ़ोतरी के बाद अब एचआरए बढ़ोतरी का ऐलान भी हो सकता है।

 
केंद्रीय कर्मचारियों के लंबे इंतजार के बाद महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान हो गया है। मार्च की सैलरी के साथ कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का फायदा भी मिल गया है। इसके साथ ही अब एचआरए में भी जल्दी हो बढ़ोतरी हो सकती है।
 
डीए बढ़ने के बाद एचआरए में भी बढ़ोतरी की उम्मीद बढ़ गई है। इससे पहले एचआरए में पिछले साल जुलाई में बढ़ोतरी हुई थी। तब डीए को भी बढ़ाकर 28 फीसदी किया गया था। अब जब डीए बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया गया है और एचआरए में भी संशोधन हो सकता है।
अगला लेख
'अल्लाहु अकबर’ कहने वाली कर्नाटक की मुस्लिम छात्रा की अलक़ायदा चीफ़ ने की तारीफ़