1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Bus Hijacking in China Leaves 8 Dead

चीन में अपहृत बस ने मचाया कोहराम, आठ की मौत, 22 घायल

China
फुझोउ। पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत में मंगलवार को एक अपहृत बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 22 अन्य घायल हो गए।
 
स्थानीय प्रशासन ने दुर्घटना की जानकारी दी। दुर्घटना अपराह्न तीन बजकर 20 मिनट पर शहर के लोंगियान में घटी। दुर्घटना में आठ लोग मारे गए हैं तथा 22 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है और उन्हें संदेह है कि यह एक आपराधिक मामला है।
 
पुलिस ने शिनलू जिले में घटनास्थल पर दोनों सड़कों को घेर लिया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने शिन्हुआ को बताया कि संदिग्ध ने बस का अपहरण कर लिया और बस 300 से 400 मीटर दूर तक चली और पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी।
 
पुलिस ने 48 वर्षीय संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है जिसकी पहचान लोंगवान निवासी क्यिू के रूप में की गई है। मौके पर बचाव कार्य जारी है। (वार्ता) 
 
अगला लेख
केजरीवाल के संकेत, दिल्ली में फिर लागू हो सकती है ऑड-ईवन योजना