1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. burqa clad women playing board game at meccas mosque

मस्जिद में बुर्का पहने महिलाएं खेल रही थी यह गेम, मच गया बवाल...

burqa clad women
मक्का शहर में एक मस्जिद में बुर्का पहनकर गेम खेल रही चार मुस्लिम महिलाओं की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस तस्वीर के वायरल होते ही बवाल मच गया। 
 
इस तस्वीर में चार महिलाएं मस्जिद में बैठकर कोई गेम खेल रही है। महिलाओं के हाथ में ताश जैसी कोई चीज भी नजर आ रही है। इस तस्वीर के वायरल होने के सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। तस्वीर वायरल होने के कुछ ही देर बाद साऊदी प्रशासन सफाई देते हुए कहा कि पिछले शुक्रवार को 11 बजे मक्का की पवित्र मस्जिद के सुरक्षा गार्ड्स ने चार महिलाओं को बोर्ड गेम खेलते हुए देखा। इसके बाद उनसे जगह की महत्वता को देखते हुए वहां इस तरह का कोई भी गेम ना खेलने के लिए कहा गया। 
 
प्रशासन द्वारा आपत्ति लिए जाने के बाद महिलाएं वहां से चली गई। कई लोग मस्जिद में इस तरह बोर्ड गेम खेलने पर आपत्ति जता रहे हैं तो कई लोग उनसे असहमत भी नजर आ रहे हैं। 
चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया
अगला लेख
पीएम मोदी से कनाडाई प्रधानमंत्री ट्रूडो की मुलाकात...