1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Brothel destructed in Jakarta

जकार्ता में सैकड़ों वेश्यालय ध्वस्त किए गए

Jakarta
जकार्ता। विश्व की सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में वेश्यावृत्ति समाप्त करने के उद्देश्य से सोमवार को देश की राजधानी जकार्ता के सैकड़ों वेश्यालयों को बुल्डोजर चलाकर गिरा दिया गया।
 
जकार्ता का कलिदोजो क्षेत्र हजारों वेश्याओं का निवास रहा है। बुल्डोजर चलाकर उनके मकानों को गिराने का अभियान सरकार ने सोमवार को वहीं से शुरू किया।  सरकार ने अब तक 20 जिलों के वेश्यालयों को बंद कर दिया है। लगभग 100 बाकी वेश्यालयों को वर्ष 2019 तक बंद कर दिया जाएगा।
 
इंडोनेशिया में वेश्यावृत्ति गैरकानूनी है। जकार्ता में जिन वेश्याओं के मकान गिराए जा रहे हैं उन्हें अब दूसरे काम में लगाया जा रहा है। जिन स्थानों पर उनके मकान थे वहां सरकार  की योजना हरित क्षेत्र बनाने की है। (वार्ता)