सम्बंधित जानकारी
- नाक बंद हो या सर्दी-जुकाम, ये 4 जबरदस्त उपाय आजमाकर राहत पाएं
- देश की 112 हस्तियों को मिला पद्म सम्मान, पद्म पुरस्कार पाने वालों की सूची
- गौतम गंभीर, मनोज वाजपेयी समेत 112 को पद्म पुरस्कार
- साइना इंडोनेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में, श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में हारे
- बॉडी पियर्सिंग करने से पहले जान लीजिए इससे जुड़े खतरों के बारे में
ब्राजील में बांध ध्वस्त होने से सैकड़ों लोगों के मरने की आशंका, नया अलर्ट जारी
ब्रमादिन्हो (ब्राजील)। दक्षिण-पूर्वी ब्राजील में शुक्रवार को एक कोयला खदान पर बने बांध के ध्वस्त होने से 37 लोगों की मौत हो गई और ऐसी आशंका है कि सैकड़ों अन्य लोगों की भी जान गई है। इसी बीच एक प्रमुख बांध के ध्वस्त होने के संबंध में भी चेतावनी जारी की गई है।
खनन कंपनी ‘वेल’ की ओर से रविवार की सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर एक चेतावनी जारी की गई।
चेतावनी में बताया गया है कि दक्षिण-पूर्वी ब्राजील के कोरेगो डो फजाओ खनन परिसर में बांध ध्वस्त होने की आशंका है और यहां पानी का स्तर खतरनाक होगा। इसी खनन स्थल का एक बांध शुक्रवार को ध्वस्त हो गया था और देखते ही देखते लाखों टन कचरा इमारतों और सड़कों पर बह रहा था।
