1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Boeing 737 Aeroplane

विमान का लैंडिंग गियर टूटा, बाल-बाल बचे 122 यात्री

Boeing 737 Aeroplane
लापाज (बोलिविया)। पेरू की एक विमानन कंपनी के बोइंग 737 विमान का लैंडिंग गियर बोलिविया के एक हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान टूट गया। इससे तकरीबन 10 घंटे तक रनवे बंद रहा।


अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में विमान में सवार 122 यात्रियों या चालक दल के किसी भी सदस्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि वे विमान को आगे बढ़ाने में सक्षम नहीं थे। इसकी वजह से 10 घंटे तक रनवे बंद रहा।

इस कारण बोलिविया की राजधानी के निकट स्थित अल अल्टो हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली कई उड़ानें विलंबित हुईं। विमान पेरू के कुजको से आ रहा था। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
अगला लेख
हरदोई में बलात्कार के बाद किशोरी की हत्या, शव गन्ने के खेत से बरामद