Last Modified:
Sunday, 5 February 2017 (09:57 IST)
इंडोनेशिया में नाव डूबने से नौ लोगों की मौत
Publish Date: Sun, 5 Feb 2017 (09:57 IST)Updated Date: Sun, 5 Feb 2017 (10:00 IST)
जर्काता। इंडोनेशिया में मछली पकड़ने वाली एक नाव के डूब जाने से उसमें सवार कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई।
अधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि नाव दक्षिणी सुलावेसी के ताकालार लीमा नदी से तानाह केके प्रायद्वीप जा रही थी और यह शुक्रवार दोपहर में डूब गई। नाव में 30 लोग सवार थे। बचाव दल के सदस्यों ने 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है, जबकि लापता लोगों की तलाश जारी है।
दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है। सूत्रों का कहना है कि मछली पकड़ने वाली यह नाव आधिकारिक बंदरगाह से न जाकर किसी अज्ञात स्थान से रवाना हुई थी। (वार्ता)