बिल क्लिंटन को सप्लाय होती थीं जवान लड़कियां, Jeffrey Epstein Sex Scandal से अमेरिका में आया तूफान
Jeffrey Epstein Sex Scandal: जहां भी सेक्स संबंधों की बात आती है, वहां तूफान आना स्वाभाविक है। कुछ ऐसा ही अमेरिका की राजनीति में हो सकता है। इस खुलासे के बाद कई हस्तियां फंस सकती हैं। जांच चल रही है और देखने वाली बात होगी कि कौन कौन इस केस में फंस सकता है।
दरअसल, अमेरिका की कई बड़ी हस्तियां और ब्रिटेन के शाही परिवार के कई लोग एक सेक्स रैकेट में फंसते नजर आ रहे हैं। इन हस्तियों में पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, प्रिंस एंड्रयू, बिल गेट्स, माइकल जैक्सन और डोनाल्ड ट्रंप शामिल हैं। बता दें कि 150 से ज्यादा लोगों की लिस्ट सामने आई है, जिसके बारे में जानकर न्यूयॉर्क पुलिस और वकीलों-जजों में हड़कंप आ गया है।
अरबपतियों के पास लड़कियां भेजने का मामला : मामला इसलिए गंभीर हो जाता है क्योंकि इसमें लड़कियों को कुछ अरबपतियों के पास भेजने से जुडा है। दरअसल, जेफरी द्वारी सुसाइड किए जाने वाले मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पुलिस से केस के दस्तावेज मांगे तो उससे पूछताछ की रिपोर्ट सामने आई। इस रिपोर्ट में केस की सबसे पहली दोषी ब्रिटिश महिला गिलैन मैक्सवेल और जोहानस सोबर्ग नामक महिला के बयान दर्ज हैं। गिलैन पर नाबालिग लड़कियों को बहला फुसला कर अमेरिकी अरबपति और फायनेंसर जेफरी एपस्टीन के पास भेजने के आरोप लगे थे, जिसे दोषी भी करार दिया गया था।
बिल क्लिंटन के पास भेजता था लड़कियां : इसी खुलासे के बाद पुलिस ने जेफरी को पकड़ा था, जिसने पूछताछ में बताया कि वह लड़कियों को उस समय के राट्रपति बिल क्लिंटन के पास भेजता था, क्योंकि उन्हें जवान लड़कियां पसंद थीं, जिन्हें उनकी मसाज करते हुए एक भी कपड़ा पहनने की इजाजत नहीं थी। जोहानस सोबर्ग ने भी कबूल किया कि वह 20 साल की उम्र में बिल क्लिंटन की मसाज थेरेपिस्ट (Massage Therapist) नियुक्त हुई थी। जेफरी ने भी एक सवाल के जवाब में यही बताया कि क्लिंटन को जवान लड़कियां काफी पसंद थीं।
क्या है 900 पेजों की रिपोर्ट में : न्यूयॉर्क पुलिस ने 900 पेजों की एक रिपोर्ट पेश की है। इसमें महिलाओं के बयान दर्ज हैं। जेफरी पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण को आरोप साबित हुए थे। उसने 2002 से 2005 के बीच फ्लोरिडा (Florida) में अपने घर में नाबालिग लड़कियों से संबंध बनाए। उन्हें आगे भी कई नामी हस्तियों को सप्लाई किया। 2019 में जेफरी एपस्टीन ने जेल जाने के एक महीने बाद सुसाइड कर ली थी। अब इस केस की आंच उन नामी हस्तियों तक पहुंच सकती है।
Edited By : Navin Rangiyal
दरअसल, अमेरिका की कई बड़ी हस्तियां और ब्रिटेन के शाही परिवार के कई लोग एक सेक्स रैकेट में फंसते नजर आ रहे हैं। इन हस्तियों में पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, प्रिंस एंड्रयू, बिल गेट्स, माइकल जैक्सन और डोनाल्ड ट्रंप शामिल हैं। बता दें कि 150 से ज्यादा लोगों की लिस्ट सामने आई है, जिसके बारे में जानकर न्यूयॉर्क पुलिस और वकीलों-जजों में हड़कंप आ गया है।
क्या है पूरा मामला : दरअसल यह एक सेक्स रैकेट से जुड़ा मामला है, जिसमें सजायाफ्ता अमेरिका के अरबपति जेफरी एपस्टीन ने जेल में ही सुसाइड कर लिया था, लेकिन मरने से पहले उसने पुलिस पूछताछ में कुछ सवालों के जवाब देते हुए चौंकाने वाले राज बताए थे। इसमें बिल क्लिंटन को लेकर तो सनसनी फैला देने वाला खुलासा किया था। सुसाइड के साथ फाइल दब गई थी, लेकिन वे सभी राज, वह लिस्ट और वह सभी खुलासे अब सामने आए हैं, जिन्होंने अमेरिका और ब्रिटेन की राजनीति में तूफान ला दिया है।Jeffrey Epstein is, from beyond the grave, still causing chaos and terror in celebrity ranks. The Times today makes an interesting observation on how Giuffre's lawyer circumvented the US statute of limitations by goading Ghislaine Maxwell: pic.twitter.com/ZxSTbR2X3w
— WSM (@TheJaundicedEye) January 4, 2024