Daily Horoscope
✕

नेतन्याहू को मंजूर नहीं US-Iran Deal, ईरान को दी खुली धमकी, बोले- नहीं रखने देंगे परमाणु हथियार

Updated: मंगलवार, 16 जून 2026 (15:08 IST)
US-Iran Peace Deal : अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर इसराइल में बढ़ती नाराजगी की खबरें सामने आ रही हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की युद्ध को संभालने के तरीके और अमेरिका-ईरान समझौता वार्ता पर असर न डाल पाने को लेकर विपक्ष के साथ-साथ सत्तारूढ़ गठबंधन के सहयोगियों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रह है। नेतन्याहू ने दावा किया कि ईरान को समझौते के साथ या उसके बिना भी परमाणु हथियार बनाने या रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जब तक मैं इसराइल का प्रधानमंत्री हूं, ऐसा नहीं होने दूंगा।
 
अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर इसराइल में बढ़ती नाराजगी की खबरें सामने आ रही हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की युद्ध को संभालने के तरीके और अमेरिका-ईरान समझौता वार्ता पर असर न डाल पाने को लेकर विपक्ष के साथ-साथ सत्तारूढ़ गठबंधन के सहयोगियों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रह है।
ALSO READ: 4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

जब तक मैं इसराइल का प्रधानमंत्री हूं, ऐसा नहीं होने दूंगा

नेतन्याहू ने दावा किया कि ईरान को समझौते के साथ या उसके बिना भी परमाणु हथियार बनाने या रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जब तक मैं इसराइल का प्रधानमंत्री हूं, ऐसा नहीं होने दूंगा। किसी भी हाल में परमाणु हथियार नहीं मिलेंगे। नेतन्याहू ने कहा, लोग मुझसे पूछते हैं कि हमने क्या हासिल किया है? मेरा जवाब है कि हमने अपने ऊपर मंडरा रहे विनाश के तत्काल खतरे को टाल दिया है।
ALSO READ: अमेरिका-ईरान डील का असर: सस्ता हुआ क्रूड ऑयल, कब घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

इसराइल पूर्ण विनाश के खतरे से बचाया

नेतन्याहू ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने इसराइल राष्ट्र को पूर्ण विनाश के खतरे से बचाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ मतभेद की अटकलों पर नेतन्याहू ने कहा, ऐसे अवसर आते हैं जब राष्ट्रपति ट्रंप और मेरे विचार पूरी तरह एक जैसे नहीं होते। इसराइल के अपने हित हैं और अमेरिका के अपने हित। मैं इसराइल की सुरक्षा से जुड़े हितों के लिए जिम्मेदार हूं और यह काम समझदारी से करना जरूरी है।
 

कई दशकों से परमाणु हथियार के खिलाफ लड़ रहा हूं

इसराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन गवीर ने भी कहा कि प्रस्तावित समझौता इसराइल के लिए बाध्यकारी नहीं है। उन्होंने कहा, कई दशकों से मैं ईरान की परमाणु हथियार पाने की कोशिशों के खिलाफ लड़ रहा हूं। मैं इसे अपने जीवन का मिशन कह सकता हूं। अब तक मैंने इसे निभाया है और आगे भी निभाता रहूंगा।
ALSO READ: ग्रीनलैंड पर कब्जे का विरोध पड़ा महंगा, डोनाल्‍ड ट्रंप ने 8 देशों को दी यह धमकी
उन्होंने दक्षिणी लेबनान से सेना हटाने की संभावना को भी खारिज कर दिया। नेतन्याहू ने कहा, हमने इसराइल के चारों ओर गहरे सुरक्षा क्षेत्र स्थापित किए हैं। हमने यह गाजा, लेबनान और सीरिया में किया है, जहां हमने असद की सेना के सभी हथियारों को नष्ट कर दिया।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख