1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. trump-iran-war-oil-prices-drop-us-congress-elections-2026
Last Updated :वाशिंगटन , बुधवार, 15 अप्रैल 2026 (19:46 IST)

ट्रंप ने कहा- ईरान युद्ध खत्म होने के बाद तेल के दामों में आएगी भारी गिरावट

Donald Trump Iran War
Donald Trump Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त होने के बाद तेल की कीमतों में 'भारी गिरावट' आएगी। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी कांग्रेस (सांसद) के चुनाव तक तेल कीमतें समान रह सकती हैं। 
 
ट्रंप ने एक साक्षात्कार में कहा कि नवंबर में होने वाले अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के चुनावों तक तेल-गैस की कीमतें समान रह सकती हैं या शायद थोड़ी बढ़ भी सकती है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध खत्म होने के करीब है और दावा किया कि यदि वह अभी पीछे हट जाए, तो भी ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लग जाएंगे।

युद्ध खत्म हो चुका है

ट्रंप ने एक साक्षात्कार में कहा कि मुझे लगता है कि युद्ध लगभग खत्म हो चुका है। मैं इसे लगभग समाप्ति के करीब मानता हूं। ट्रंप ने युद्ध को लेकर कहा कि यदि मैं ऐसा नहीं करता तो तो आपके पास ऐसा ईरान होता जिसके पास परमाणु हथियार होता। और अगर उनके पास परमाणु हथियार होता, तो आप वहां हर किसी को ‘सर’ कहकर संबोधित कर रहे। मैं समझता हूं कि आप ऐसा नहीं करना चाहेंगे। 

फिर शुरू हो सकती है वार्ता

एक अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ईरान के साथ बातचीत का दूसरा दौर अगले दो दिनों में इस्लामाबाद में हो सकता है। ट्रंप ने संभावित दूसरे दौर की बातचीत का श्रेय पाकिस्तानी सेना के चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को देते हुए कहा कि उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या उपराष्ट्रपति जेडी वेंस उस वार्ता का नेतृत्व करेंगे। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
CBSE 12th Result 2026 Date : 10वीं का रिजल्ट घोषित, कब आएगा 12वीं का रिजल्ट, क्या सीबीएसई ने किया किसी तारीख का ऐलान