सम्बंधित जानकारी
- ईरान पर हमला नहीं करेंगे Donald Trump, अमेरिकी राष्ट्रपति ने अचानक क्यों बदला प्लान, पेंटागन में लॉकडाउन
- ओमान तट के पास मर्चेंट नेवी जहाज 'सेटेबेलो' पर बड़ा हमला: 3 भारतीय नाविकों की मौत
- अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने बंद किया होर्मुज जलडमरूमध्य, जहाजों को निशाना बनाने की चेतावनी
- ओमान तट पर वाणिज्यिक पोत पर हमला, 3 भारतीय लापता, भारत ने की कड़ी निंदा
- ईरान ने मार गिराया अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर, US ने कशम और बंदर अब्बास पर दागी मिसाइलें; IRGC का पलटवार
ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान के साथ डील फाइनल, जल्द खुल सकता है होर्मुज स्ट्रेट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने को लेकर एक बड़ा समझौता लगभग अंतिम रूप ले चुका है। आने वाले कुछ दिनों में इस समझौते से जुड़े दस्तावेजों पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। हालांकि ईरान ने दावा किया कि डील पर कोई फाइनल मुहर नहीं लगी है। ALSO READ: ईरान पर हमला नहीं करेंगे Donald Trump, अमेरिकी राष्ट्रपति ने अचानक क्यों बदला प्लान, पेंटागन में लॉकडाउन
ट्रंप ने इस डील के जल्द होने की उम्मीद जताई और कहा कि इसके होते ही होर्मुज जलडमरूमध्य आधिकारिक तौर पर खोल दिया जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह बहुत जल्द, शायद यूरोप में वीकेंड के दौरान, हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ओवल ऑफिस में पत्रकारों को बताया कि समझौते के लिए दस्तावेजों को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। यह काम अगले कुछ दिनों में पूरा हो जाना चाहिए।
ईरान के पास नहीं होंगे परमाणु हथियार
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमारे पास एक ऐसा समझौता है जिसके तहत ईरान के पास कभी परमाणु हथियार नहीं होंगे। इसे हासिल करने के लिए हमने जो कुछ भी किया, उसका मुख्य मकसद यही था। इसलिए यह एक बहुत बड़ी बात है। उन्होंने आगे बताया कि यूरोप में इस वीकेंड डील पर हस्ताक्षर का औपचारिक कार्यक्रम हो सकता है। इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अमेरिका का प्रतिनिधित्व करेंगे। ALSO READ: अमेरिका ने भारतीय जहाजों पर बरसाए बम! 3 नाविकों की मौत के बाद भारत की कड़ी चेतावनी, 11 जून को फिर हुआ हमला
ट्रंप ने इन दिग्गजों से की बात
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ ही कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात,बहरीन, कुवैत और अन्य देशों के नेताओं से भी बातचीत की है।
डील पर क्या बोला ईरान
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकेई ने कहा कि ईरान अभी तक समझौते को लेकर किसी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित समझौते के ज्यादातर हिस्सों पर सहमति बन चुकी है। उन्होंने बातचीत के दौरान वॉशिंगटन पर बहुत ज्यादा मांग रखने और नई मांगे जोड़ने का आरोप लगाया और कहा कि ईरान दबाव में नहीं झुकेगा।
edited by : Nrapendra Gupta
