biodatamaker
✕

नेतन्याहू ने रखी मांग, अगर हिज्बुल्लाह को निरस्त्र किया जाए तो इजराइल लेबनान से हट जाएगा

Updated: सोमवार, 25 अगस्त 2025 (16:22 IST)
Netanyahu's demand regarding Hezbollah: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने कहा कि वह लेबनानी कैबिनेट के इस महीने की शुरुआत में लिए गए उस फैसले का स्वागत करते हैं जिसमें 2025 के अंत तक हिज्बुल्लाह (Hezbollah) के निरस्त्रीकरण की दिशा में काम करने का निर्णय लिया गया है। नेतन्याहू ने कहा कि अगर लेबनान ऐसा कदम उठाता है तो इजराइल के सैनिक देश से वापस लौट सकते हैं।ALSO READ: नेतन्याहू के नए प्लान का खुलासा, क्या खत्म होने वाली है जंग, गाजा पर कब्जा नहीं करेगा इजराइल
 
यह कहा नेतन्याहू ने : उन्होंने कहा कि यदि लेबनान हिज्बुल्लाह को निरस्त्र करने के लिए आवश्यक कदम उठाता है तो इजराइल भी जवाबी कार्रवाई में दक्षिणी लेबनान में इजराइली सैन्य मौजूदगी में चरणबद्ध तरीके से कमी लाएगा। इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच संघर्ष नवंबर में अमेरिका की मध्यस्थता में हुए संघर्षविराम के साथ समाप्त हो गया था।ALSO READ: डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू के खिलाफ फतवा जारी, जानिए क्या होता है फतवा और कौन कर सकता है इसे जारी
 
हिज्बुल्लाह ने कहा है कि समूह तब तक अपने निरस्त्रीकरण पर चर्चा नहीं करेगा, जब तक कि इजराइल लेबनान के अंदर अपने नियंत्रण वाली 5 पहाड़ियों से पीछे नहीं हट जाता और लगभग रोजाना होने वाले हवाई हमले बंद नहीं कर देता जिनमें सैकड़ों लोग मारे गए हैं या घायल हुए हैं। इनमें अधिकांश हिज्बुल्लाह के सदस्य हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख