1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Beetroot Juice, American Researcher

चुकंदर के जूस से मिलेगी दिल के रोगियों को मदद...

Beetroot Juice
वॉशिंगटन। चुकंदर के जूस से दिल के रोगियों की व्यायाम करने की क्षमता बढ़ने में मदद मिल सकती है। यह बात एक अध्ययन में सामने आई है। अमेरिका स्थित इंडियाना यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि व्यायाम क्षमता दिल के रोगियों की जीवनशैली और यहां तक कि उनके जीवित रहने से जुड़ा एक अहम कारक है।


जर्नल ऑफ कार्डियक फेल्यर में प्रकाशित अध्ययन में चुकंदर के जूस के तत्वों के रूप में नाइ्ट्रेट के आहार का उन आठ रोगियों पर प्रभाव का अध्ययन किया गया जिनके दिल ने काम करना कम कर दिया था। इस तरह की स्थिति में हृदय से शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन युक्त रक्त नहीं मिलता।

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि दुनिया में लाखों लोगों का दिल काम करना बंद कर देता है। इस तरह की स्थिति में हृदय से शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन युक्त रक्त नहीं मिलता। (भाषा)
अगला लेख
500 प्रतिभाशाली महिलाओं की संगोष्ठी