• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Australian women gangraped in Central Paris at the cusp of opening ceremony
Written By WD Sports Desk
Last Modified: बुधवार, 24 जुलाई 2024 (15:18 IST)

पेरिस ओलंपिक से पहले ऑस्ट्रेलियाई महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म से फैली सनसनी

पेरिस ओलंपिक से पहले ऑस्ट्रेलियाई महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म से फैली सनसनी - Australian women gangraped in Central Paris at the cusp of opening ceremony
पेरिस ओलंपिक की शुरुआत से ठीक पहले एक ऑस्ट्रेलियाई महिला से सामूहिक दुष्कर्म की खबर से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। 25 वर्षीय इस महिला ने आरोप लगाया कि मध्य पेरिस के पिगले जिले में 5 पुरुषों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

उसने घटना के बाद स्थानीय कबाब की दुकान में शरण ली और रेस्तरां के कर्मचारियों को फोन से मदद करना मांगनी पड़ी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच तेज कर दी है।

यह घटना पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह से ठीक पहले हुई है। इस कारण से आयोजकों को चिंताओं ने घेर लिया है।
19 और 20 तारीख को हुई घटना

फ्रांसीसी अखबार ले पेरिसियन के मुताबिक यह घटना 19 और 20 तारीख को हुई। बलात्कार की प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद अग्निशमन कर्मियों ने इस महिला की देखभाल की और मेडिकल जांच के लिए बिचैट अस्पताल भी ले गए। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीव फुटेडज जांच रही है।