1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. American air strikes

अमेरिकी हवाई हमले में कई आईएस आतंकवादी ढेर

American air strikes
वॉशिंगटन। लीबिया में इस सप्ताह अमेरिका की ओर से किए गए 2 हवाई हमलों में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कई आतंकवादी मारे गए। 
 
अमेरिकी सेना ने एक बयान में कहा कि हाल के दिनों में लीबिया में आईएस के खिलाफ किए गए हमलों की यह दूसरी श्रृंखला है। सेना ने कहा कि हमला सिर्ते से 160 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में लीबिया सरकार के सहयोग से किया गया। 
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि लीबिया में पिछले साल सिर्ते शहर को गंवाने के बाद से आईएस के आतंकवादियों ने इस शहर में कम से कम अपने 3 ब्रिगेड स्थापित कर रखे थे। (वार्ता) 
अगला लेख
चांदी चमकी, सोने में टिकाव