Fri, 17 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. aliens

वेश्यालय, जहां नजर आते हैं एलियंस...

aliens
लास वेगास। इस शहर को अगर अमेरिका की सेक्स राजधानी कहा जाए तो गलत नहीं होगा क्योंकि यहां वेश्यावृत्ति के नाम पर बहुत कुछ विचित्र और अजीब किया जाता है। आज के जमाने में जब सभी कुछ बदल रहा है तो समय के साथ ही वेश्यालयों में भी बदलाव आए हैं। लास वेगास में ऐसा ही एक वेश्यालय है जहां लोग दूसरी दुनिया की महिलाओं से संबंध बनाने आते हैं। 
 
क्यों मशहूर है यह वेश्यालय? : लास वेगास अपनी टेक्‍नोलॉजी के लिए दुनियाभर में जाना जाता है, लेकिन शायद आप इस बात को नहीं जानते होंगे कि यहां के एक वेश्यालय में लोग एलियंस से शारीरिक संबंध बनाना पसंद करते हैं।
 
हालांकि यह वास्तविकता में संभव नहीं है, लेकिन यहां डेनिस नाम के एक शख्स ने एक ऐसा वेश्यालय शुरू किया है, जहां लोग दूसरी दुनिया का लुत्फ उठा सकते हैं। कमरों से लेकर कपड़ों तक सब कुछ एलियंस की तरह ही नजर आता है।
 
इतना ही नहीं, इस वेश्यालय में काम करने वाली महिलाएं खुद एलियन की तरह नजर आती हैं। कपड़े और मेकअप एलियन जैसा ही किया जाता है। यहां आने वाले ग्राहकों को संबंध बनाने के लिए एलियंस के कपड़े पहनने पड़ते हैं। हालांकि ये लोगों को थोड़ा अजीब लग रहा है, लेकिन इसके बाद बड़ी संख्या में लोग इस वेश्यालय का रुख भी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
अद्‍भुत! 1100 करोड़ रुपए के गणेश...