शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. afghanistan security forces freed Saighan from taliban
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 16 जुलाई 2021 (10:43 IST)

सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, अफगानिस्तान का सैघन तालिबान के कब्जे से मुक्त

सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, अफगानिस्तान का सैघन तालिबान के कब्जे से मुक्त - afghanistan security forces freed Saighan from taliban
काबुल। अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों ने बामयान प्रांत के सैघन जिला को तालिबानी आतकवादियों के कब्जे से मुक्त करा लिया है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारी फवाद अमन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने ट्वीट कर बताया कि सुरक्षा बलों ने बामयान प्रांत के सैघन जिला को आज सुबह तालिबानी आतंकवादियों के कब्जे से मुक्त करा लिया। इस दौरान तालिबानी आतंकवादियों को भारी नुकसान हुआ है तथा वे जिला छोड़कर भाग गए हैं।
 
अमन ने एक अन्य ट्वीट में बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा बदखस्तान प्रांत के शोहद जिला में आज सुबह छह बजे किये गए हवाई हमले में 20 तालिबानी आतंकवादी मारे गए तथा 20 अन्य घायल हो गए। इस हमले में तालिबानी आतंकवादियों के वाहन भी नष्ट हो गए हैं।
ये भी पढ़ें
Positive Story : जोधपुर की सड़कों पर झाड़ू लगाने वाली आशा कंडारा बनीं RAS अधिकारी