शनिवार, 19 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Abu Ibrahim Al Hashimi IS new kingpin
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 1 नवंबर 2019 (08:36 IST)

बगदादी के बाद अबू इब्राहीम अल-हाशिमी IS का नया सरगना

Abu Ibrahim Al Hashimi
बेरूत। इस्लामिक स्टेट ने अपने सरगना अबू बकर अल-बगदादी के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बगदादी की जगह अबू इब्राहीम अल-हाशिमी अल-कुरैशी को अपना नया सरगना घोषित किया है। आईएस ने गुरुवार को एक ऑडियो जारी कर इसकी जानकारी दी।
ऑडियो में बगदादी के एक करीबी अबू हसन अल मुहाजिर और समूह के एक प्रवक्ता के मारे जाने की भी पुष्टि की गई है। अल मुहाजिर रविवार को उत्तरी सीरिया में जराबलस में कुर्द बलों के साथ अमेरिका के संयुक्त अभियान में मारा गया था। इससे पहले बगदादी ने उत्तर-पश्चिमी सीरिया के इदलिब में अमेरिकी हमले के दौरान खुद को बम से उड़ा लिया था।
 
ऑडियो में बोल रहे अबू हमजा अल-कुरैशी ने अनुयायियों से नए खलीफा के प्रति निष्ठा रखने का आग्रह किया। साथ ही उसने अमेरिका को 'जश्न नहीं मनाने' के लिए भी कहा।
ये भी पढ़ें
दिल्ली हवाई अड्डे पर संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप