suvichar
Mon, 26 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Abu Bakar al-Baghdadi, ISIS, IS

आईएस नेता बगदादी जीवित है : कुर्द अधिकारी

Abu Bakar al-Baghdadi
सुलेमानिया। कुर्द आतंकवाद निरोधक इकाई के शीर्ष अधिकारी लाहुर तालाबानी ने सोमवार को कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का नेता अबु बकर अल बगदादी जिंदा है और वह फिलहाल सीरियाई शहर रक्का के दक्षिण भाग में रह रहा है। 
      
तालाबानी ने बताया कि आईएस को हराने के बाद क्षेत्र में विद्रोह की स्थिति पैदा हो सकती है और आतंकवादी संगठन अलकायदा इस क्षेत्र में अपने पैर पसार सकता है।
      
उल्लेखनीय है कि आईएस प्रमुख के मारे जाने की कई बार अटकलें लगाई जा चुकी हैं। इससे पहले रूस ने हमले में उसके मारे जाने की उम्मीद जताई थी। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
पटवारियों की बंपर भर्तियां