1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. A mosquito is much deadly than a shark

शार्क से भी खतरनाक होता है मच्छर

Malaria
जेनेवा। एक छोटा सा जानवर ऐसा है जो शार्क से भी खतरनाक होता है। इतना ही नहीं, यह एक दिन में इतने इंसानों को मार देता है जितने शार्क 100 साल में न मार पाएं। 
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूटीओ) के एक बयान के अनुसार मच्छर ने एक दिन में 1,470 लोगों को मार देता है। जबकि 100 साल (1916-2016) में शार्क ने 1,035 लोगों को मारा। बिल गेट्स ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें उन्होंने शार्क से भी खतरनाक मच्छर को बताया है।
 
उन्होंने फैक्ट्स को सामने रखते हुए इस बात का खुलासा किया है। हम जिस दुनिया में रहते हैं वहां कई प्रकार के मच्छर रहते हैं जो मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां पैदा करते हैं। जिससे बहुत से लोगों की जान चली जाती है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक मच्छर से फैलने वाला मलेरिया सबसे खतरनाक माना जाता है।
 
शायद आपको पता न हो कि दुनिया में हर साल करीब 5 लाख लोग मलेरिया के चलते मरते हैं। मलेरिया से हर दूसरे मिनट में एक बच्चे की मौत होती है। बिल गेट्‍स ने अपनी एक पोस्ट के जरिए लोगों को आगाह किया है। बताया जा रहा है कि 2020 तक मलेरिया पर काबू पा लिया जाएगा। 
 
लेकिन बिल गेट्स की यह रिपोर्ट हैरान करती है और सोचने पर मजबूर करती है कि अगर मच्छरों से इतने लोग मर रहे हैं तो मलेरिया पर कैसे काबू पाया जा सकता है?
 
अगला लेख
चीन में 'अच्छे मच्छर', खत्म करते हैं 'बुरे मच्छरों' को