शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. अफगानिस्तान के जाबुल में सैन्य शिविर पर भीषण हमला, 24 जवानों की मौत
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 20 मार्च 2020 (15:42 IST)

अफगानिस्तान के जाबुल में सैन्य शिविर पर भीषण हमला, 24 जवानों की मौत

Afghanistan | अफगानिस्तान के जाबुल में सैन्य शिविर पर भीषण हमला, 24 जवानों की मौत
कलात। अफगानिस्तान के दक्षिण प्रांत के जाबुल में शुक्रवार को एक सैन्य शिविर पर हमले में कम से कम 24 अफगान सैनिकों के मारे जाने की आशंका है।
 
एक प्रांतीय अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर शिन्हुआ को बताया कि संयुक्त सेना और पुलिस शिविर पर प्रांतीय राजधानी कलात शहर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थानीय समयानुसार शुक्रवार को तड़के 3 बजे हमला हुआ।
प्राथमिक सूचना के अनुसार 6 पुलिस अधिकारियों ने अपने सहयोगियों पर बंदूक से गोली चला दी जिसमें बड़ी संख्या में जवान हताहत हो गए। इस घटना की जांच शुरू हो गई है। प्रांतीय परिषद के अध्यक्ष अत्ता जान हकबायान ने हमले की पुष्टि की है।
 
उन्होंने कहा कि इस हमले में सेना के 14 जवान और 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। हमलावर हमला करने के कुछ देर बाद घटनास्थल से फरार हो गए और परिसर से बाहर निकलते हुए 2 सैन्य वाहनों और गोला-बारूद भी अपने साथ ले गए।
 
किसी भी आतंकवादी समूह ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सप्ताह के अंत में पड़ोसी कंधार प्रांत में इसी तरह की घटना में 7 पुलिस अधिकारी मारे गए थे।
ये भी पढ़ें
Corona Live Updates : जनता कर्फ्यू के दौरान दिल्ली में बंद रहेगी मेट्रो ट्रेन, संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ा