1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 9 indian killed in maldives fire

मालदीव में बड़ा हादसा, आग लगने से 9 भारतीयों की मौत

maldives
माले। मालदीव की राजधानी माले में गुरुवार को विदेशी कामगारों के घरों में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 9 भारतीय हैं। आग बुझाने में उन्हें लगभग 4 घंटे लगे।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, आग देर रात करीब साढ़े 12 बजे मावियो मस्जिद के पास एम. निरूफेफी में ग्राउंड-फ्लोर पर मौजूद एक वाहन मरम्मत करने वाले गैरेज में लगी। जिसके बाद आग कई जगहों पर फैल गई। ‘गैराज’ भूतल पर था और प्रवासी मजदूर पहली मंजिल पर रहते थे। आग में तबाह हुई एक इमारत की ऊपरी मंजिल से 10 शव बरामद किए गए। 
 
इससे पहले भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया था, 'माले में आग लगने की घटना के बारे में सुनकर दुखी हैं, जिसमें कई लोगों की जान चली गई और उनमें भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। हम मालदीव के अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।
 
मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल आग एवं बचाव सेवा ने बताया कि इमारत से 28 लोगों को निकाला गया। घायलों को इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया।
 
माले की आबादी 2,50,000 लाख है, जिसमें से आधे बांग्लादेश, भारत, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका से आए लोग हैं।
अगला लेख
आतंकी खतरे के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने लगाया ड्रोन और अन्य उड़ने वाली वस्तुओं पर प्रतिबंध