• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 85 killed in stampede to collect zakat in Yemen
Written By
Last Updated : गुरुवार, 20 अप्रैल 2023 (10:30 IST)

यमन में जकात लेने के लिए मची भगदड़ में 85 लोगों की मौत

यमन में जकात लेने के लिए मची भगदड़ में 85 लोगों की मौत - 85 killed in stampede to collect zakat in Yemen
  • यमन में 85 लोगों की मौत
  • जकात के लिए एकत्रित हुए थे
  • 2 व्यापारी हिरासत में
Yemen Incident। अदन। यमन की राजधानी सना में रमजान (Ramadan) माह के आखिरी दिन में मची भगदड़ में कम से कम 85 लोगों की मौत हो गई जबकि 300 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इन मृतकों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हूती विद्रोहियों के आधिकारिक मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 
यमन में ईरान-समर्थित हूती आंदोलन द्वारा चलाए जा रहे मुख्य टेलीविजन समाचार आउटलेट अल मसीराह टीवी ने सना में स्वास्थ्य निदेशक का हवाला देते हुए बताया कि मृतकों के अलावा कई लोग घायल हुए हैं जिनमें 13 की स्थिति काफी गंभीर है। हूती नियंत्रित आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि मुसलमानों के पवित्र महीने रमजान के अंतिम दिनों में व्यापारियों द्वारा जकात बांटने के दौरान भगदड़ मच गई। प्रवक्ता ने इस घटना को 'दुखद' बताया।
 
जकात एक तरह का धर्मार्थ दान होता है। प्रत्येक सक्षम मुस्लिम के लिए हर साल अपनी कुल जमा संपत्ति में से ढाई फीसद हिस्सा बतौर जकात गरीबों में बांटना फर्ज होता है। आंतरिक मंत्रालय ने एक अलग बयान में यह भी कहा कि जकात कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जिम्मेदार 2 व्यापारियों को हिरासत में लिया गया है और इस मामले की जांच चल रही है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
जम्मू-कश्मीर में स्कूलों का बुरा हाल, बच्चों को सोशल मीडिया का सहारा