बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 35 year old stone baby fetus found in womb of a elderly woman who complained of stomach pain
Written By
Last Updated : मंगलवार, 28 दिसंबर 2021 (19:02 IST)

अजब-गजब: महिला के पेट में हो रहा था भयानक दर्द, जांच में हुआ 35 साल के ‘बेबी स्टोन’ का खुलासा

baby fetus
अल्जीरिया में एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को करीब 35 साल तक पता ही नहीं चला कि उसके पेट में कोई बच्चा पल रहा है। इस राज से पर्दा उस समय उठा जब महिला के पेट में असहनीय दर्द उठा।
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक दिन महिला के पेट में तेज दर्द उठा। जब डॉक्टरों ने उसके पेट दर्द की वजह जानने के लिए जांच की तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ।
 
दरअसल, महिला के पेट में 35 साल से 7 महीने का एक भ्रूण मौजूद था। इतने सालों में महिला को एक बार भी ये अहसास नहीं हुआ कि उसके पेट में कोई बच्चा पल रहा है। हालांकि वह भ्रूण अब पत्थर बन चुका है। डॉक्टरों ने उसे ‘बेबी स्टोन’ का नाम दिया है। इसका वजन 4.5 पाउंड (2 किलो) का था।
 
यह पहली बार नहीं था जब महिला के पेट में दर्द हुआ था। इससे पहले भी कई बार उसके पेट में दर्द उठ चुका था। डॉक्टर भी इस घटना से हैरान है। 
ये भी पढ़ें
क्‍या है देश का नया Surrogacy Act, कैसे इंदौर, नागपुर से लेकर अहमदाबाद तक Surrogacy बनी धंधा, नए कानून से कैसे लगेगी लगाम?