1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 3 powerful earthquakes occurred in Afghanistan

अफगानिस्तान में भूकंप ने मचाई तबाही, 300 से ज्‍यादा लोगों की मौत, कई इमारतें ढहीं

Earthquake
Earthquake in Afghanistan : शनिवार यानी आज भूकंप के तेज झटकों से अफगानिस्‍तान कांप उठा।मीडिया खबरों में हेरात प्रांत में 6.3 तीव्रता के 2 भूकंप में कम से कम 320 लोग मारे गए और लगभग 1000 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

खबरों के अनुसार, अफगानिस्तान में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई। भूकंप के कारण कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं भी देखने को मिलीं। कई इमारतें ढह गईं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

भूकंप का केंद्र हेरात शहर से 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था। बाद में भी 5.5 तीव्रता का झटका आया। अफगानिस्तान के जेंदा जान जिले के 4 गांवों को भूकंप और झटकों से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। ढही हुई इमारतों के नीचे लोगों के दबे होने की खबरें हैं।

भूकंप के डर से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। मीडिया खबरों में हेरात प्रांत में 6.3 तीव्रता के 2 भूकंप में कम से कम 320 लोग मारे गए और लगभग 1000 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

खबरों के अनुसार, शनिवार (7 अक्टूबर) को आधे घंटे की समय सीमा के भीतर देश में तीन जोरदार भूकंप आए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हेरात प्रांत था। भूकंप आने की वजह धरती के नीचे मौजूद प्लेटें हैं। हर वर्ष ये प्लेटें अपनी जगह से 4-5 मिमी खिसक जाती हैं।
Edited By : Chetan Gour
अगला लेख
Rajasthan Caste Census : राजस्थान की गहलोत सरकार करवाएगी जाति आधारित सर्वेक्षण, जारी हुआ आदेश