biodatamaker
Mon, 14 Sep 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 13 Prisoners escape from Guyana Jail

गुयाना की जेल से 13 कैदी फरार

Guyana Jail
जॉर्जटाउन। दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना में एक जेल से 13 कैदी फरार हो गए। इस जेल की सुरक्षा हाल में बढ़ाई गई थी। इस जेल से कुछ हफ्ते पहले भी कुछ कैदी भाग गए थे।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वेंडेल ब्लान्हम ने बताया कि देश के पूर्वी तट पर लूसिगनन जेल से ये कैदी रविवार रात को फरार हो गए।
 
इस जेल में सुरक्षा व्यवस्था बहुत कम है। अधिकतम सुरक्षा व्यवस्था वाली एक जेल में आग लगने के बाद अधिकारियों ने वहां से सैकड़ों कैदियों को इस जेल में भेज दिया था जिसके बाद इस जेल की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई थी। हाल के वर्षों में गुयाना को जेल सुरक्षा की समस्या से जूझना पड़ा है।
 
दो सप्ताह पहले ही अवैध बंदूक से लैस छह अन्य कैदी भाग निकले थे और उन्होंने फरार होते समय एक सुरक्षा कर्मी को गोली मार दी थी और उस घटना में कई अन्य लोग घायल हो गए थे। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
मशहूर वैज्ञानिक प्रोफेसर यशपाल का निधन