1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरिम बजट
  4. Budget session of Parliament possible between January 31 and February 9

Budget 2024 - Budget Session 31 जनवरी से शुरू, 1 फरवरी को पेश होगा अंतरिम बजट

Nirmala Sitharaman
Budget Session of Parliament : संसद का संक्षिप्त बजट सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी के बीच आयोजित होने की संभावना है। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। सरकार एक फरवरी को लेखानुदान या 'अंतरिम बजट' पेश करेगी। नई सरकार बाद में पूर्ण बजट पेश करेगी।

वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है, इसलिए आम चुनाव की घोषणा से पहले यह सत्रहवीं लोकसभा का संभवत: आखिरी सत्र होगा। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनावों की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 चरणों में मतदान हुआ था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 


अगला लेख
Ajmer Dargah : PM मोदी ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के लिए भेजी चादर, कही यह बात