biodatamaker

जानिए क्या होते हैं 'मैन मम' जिन्हें बस 5 मिनट गले लगने के लिए लड़कियां दे रहीं 600 रूपये तक

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 11 जून 2025 (15:26 IST)
what is Man Mum: कल्पना कीजिए एक बेहद थका देने वाले दिन की जब आप अपने ऑफिस में अपने बॉस से डांट सुन कर आई हैं।  ऐसे में आपको किसी को बस गले लगाने का दिल कर रहा हो। कोई ऐसा जो मजबूत हो और आपको भावनात्मक रूप से बेहतर महसूस करा सके। बस यही है 'मैन मम (Man Mum) का कॉन्सेप्ट। इंटरनेट पर आजकल यह शब्द खूब सुर्खियां बटोर रहा है। चीन में यह एक नया और हैरान करने वाला बिजनेस ट्रेंड बन गया है, जहां महिलाएं तनाव से मुक्ति पाने और सुकून महसूस करने के लिए 'मैन मम' की सर्विस ले रही हैं और इसके लिए ₹600 तक चुका रही हैं।
 
क्या हैं 'मैन मम'?
'मैन मम' ऐसे पुरुष होते हैं जो भावनात्मक सहारा और आराम प्रदान करते हैं, खासकर गले लगाने के माध्यम से। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, वे एक 'मां' की तरह प्यार और अपनापन देते हैं, जिससे महिलाएं उनके आगोश में खुद को सुरक्षित और तनावमुक्त महसूस करती हैं। यह एक ऐसा कॉन्सेप्ट है जहां शारीरिक रूप से मजबूत पुरुष, अपनी मां जैसी कोमलता से महिलाओं को भावनात्मक रूप से सशक्त करते हैं।
 
कैसे शुरू हुआ ये अनोखा बिजनस?
इस ट्रेंड की शुरुआत चीन में एक ऑनलाइन पोस्ट से हुई, जहां एक महिला ने अपनी थकान और तनाव दूर करने के लिए एक हट्टे-कट्टे युवा पुरुष की तलाश की, जो उसे प्यार से गले लगा सके। उसने इसके लिए पैसे देने की भी बात कही। यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और कई अन्य महिलाओं ने भी इसी तरह की इच्छा व्यक्त की। बस फिर क्या था, इस अनोखे विचार ने एक नया बिजनेस मॉडल खड़ा कर दिया, खासकर चीन में इसने तेजी से लोकप्रियता हासिल की है।
 
एक महिला ने अपने अनुभव के बारे में बताया, "जब मैं मैन मम को अपने बॉस के बारे में बता रही थी, तब उसने धीरे से मेरा कंधा थपथपाया और मेरी सारी थकान मिट गई।" यह दिखाता है कि कैसे एक छोटा सा शारीरिक स्पर्श, जो प्यार और सुरक्षा से भरा हो, किसी के लिए कितना मायने रख सकता है।
 
क्यों बढ़ रही है 'मैन मम' की मांग?
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और अकेलापन एक बड़ी समस्या बन गया है। ऐसे में कई महिलाएं भावनात्मक सहारे की तलाश में रहती हैं, जो उन्हें बिना किसी शर्त के प्यार और आराम दे सके। 'मैन मम' की सर्विस उन्हें यही आराम और सुरक्षा प्रदान करती है। यह सिर्फ गले लगाने का सौदा नहीं है, बल्कि यह भावनात्मक जुड़ाव और मानसिक शांति का एक जरिया बन गया है। 

 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख